फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हक और अधिकार की लड़ाई लडने की बनी रणनीति

हक और अधिकार की लड़ाई लडने की बनी रणनीति

Sat, 22 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
हक और अधिकार की लड़ाई लडने की बनी रणनीति

विज्ञापन
चोपन। नगर मेें ईसीआरकेयू यूनियन कार्यालय पर शुक्रवार की शाम बैठक हुई। इसमें रेलवे कर्मियों के हक और अधिकार की मांग को लेकर आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की गई है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।

केंद्रीय सहायक महामंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों के जायज मांगों को लेकर ईसीआरकेयू हर स्तर पर संघर्षरत रहा है और आगे भी रहेगा। सरकार मजदूर विरोधी है, अगर हम लोग एकता नहीं बनाए रखेंगे तो भारतीय रेल अंबानी और अडानी जैसे औद्योगिक घरानों के हाथों में चली जाएगी। कहा कि दुर्घटना में मृत रेलकर्मी के शव को ससम्मान ताबूत में भेजने, सभी को ड्रेस एलाउंस का नगद भुगतान करने, रेल आवासों की स्थिति को सुधार करने, ट्रैकमैन को इक्वल टू आल बनाने के लिए उनका सर्विस रिकॉर्ड मंडलीय स्तर पर ले जाकर मंडलीय वरीयता निर्धारित करने आदि महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। नई पेंशन समाप्त कर सभी को पारिवारिक पेंशन देने, चेकिंग ब्रांच के कर्मियों को भी रनिंग कर्मचारी घोषित कर तदनुसार लाभ देने और जोखिम भरा कार्य करने वाले प्रत्येक कटेगरी को हार्ड एलाउंस देने के संघर्ष में फेडरेशन ने हर स्तर पर दबाव बनाया है जिनपर सरकार ने कमेटियों का गठन कर विश्लेषण करने का आश्वासन दिया है। शाखा सचिव वीकेडी द्विवेदी ने कहा कि आवास से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उसे दूर कराने के लिए संबंधित कार्यालय मे शिकायत दर्ज कराएं तथा यूनियन को भी जानकारी दें। अध्यक्षता करते हुए शाखा अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने कहा कि निकट भविष्य में यूनियन के प्रयास से रेलवे कोलोनी के आवासों, सड़कों एवं नाली सहित बहुत से कार्य होने वाले हैं। एस के तिवारी, आरके यादव, आरके सिंह, वीकुमार, एसडी पांडेय, ओपी राम, रविन्द्र कुमार, सनोज सिंह, सरदार पतविंदर सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed