फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जैतपुर गांव की तीन बालिकाओं नें राष्ट्रीय एथलेटिक्स में दिखाई प्रतिभा

जैतपुर गांव की तीन बालिकाओं नें राष्ट्रीय एथलेटिक्स में दिखाई प्रतिभा

Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
जैतपुर गांव की तीन बालिकाओं नें राष्ट्रीय एथलेटिक्स में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना टीम के प्रयासों एवं सहयोग से विस्थापित गांव जैतपुर के एक ही परिवार की तीन बालिकाओं नें राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहभागिता कर ऊर्जांचल का नाम रोशन किया है ।
खेल प्रशिक्षण शिविर से विंध्याचल के विस्थापित गांव जैतपुर की छात्राओं नें राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहभागिता निभा कर विंध्याचल का गौरव बढ़ाया है। जैतपुर गांव की रामनाथ साकेत की पुत्री कुसुम साकेत ने यह गौरव हासिल किया है। कक्षा 11वी में अध्यनरत कुसुम खेलों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अव्वल है। कुसुम विंध्याचल द्वारा आयोजित खेल प्रशिक्षण शिविर में विगत 6 वर्षों से लगातार शामिल हो रही है और लगातार प्रयासों से उसे यह लक्ष्य हासिल हो सका। कुसुम के परिवार की दो अन्य छात्राएं रजनी साकेत पुत्री रामकेत साकेत एवं ममता साकेत पुत्री गुड्डू साकेत भी राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हिस्सा बनी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता निभाने वाली कुसुम नें अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होना उसके लिए गर्व की बात है। कहा कि एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा आयोजित खेल प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय स्तर के कोचों के मार्गदर्शन में खेल के बारीकियां और गुर सीखने में मदद मिली, वही विंध्याचल के आर्थिक सहयोग की बदौलत इस प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। कुसुम की इस उपलब्धि पर जहां उसके परिवार के सदस्य एवं अभिवावक उत्साहित है वहीं जैतपुर गांव कि बेटी द्वारा राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हिस्सा बनने से गांव में जश्न का माहौल है। बालिकाओं की इस उपलब्धि पर बालिकाओं के परिजनों और अभिवावकों नें एनटीपीसी विंध्याचल के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि एनटीपीसी विंध्याचल कि बदौलत उनकी बच्चियों को यह उपलब्धी हासिल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed