फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक

रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक

Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
सोनभद्र। राबट्र्सगंज नगर में स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से शनिवार को पोलिया जागरूकता अभियान रैली निकली। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्कूली बच्चों ने बैण्ड-बाजा, नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। विभिन्न मार्गों से रैली भ्रमण करते

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि शून्य वर्ष से पांच वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर दवा पिलाना है। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास के कर्मचारी बच्चों को खुराक पिलाने का कार्य करेंगे। शत-प्रतिशत बच्चो को पोलियो की खुराक से आच्छादित करना है। इस महान कार्य में जनसहयोग की आवश्यकता है। जनपद को पोलियो मुक्त रखने के लिए अभियान में किसी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत समस्त बच्चों की सूची बूथ पर रखी जाएगी और सभी बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो की दवा पिलायी जाउगी। अभियान की सत्त समीक्षा के लिए प्रतिदिन शाम को 5:30 बजे समस्त विकास खण्डों में एवं जनपद स्तर पर सायंकालीन समीक्षा बैठक आयोजित होगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रतिरक्षण) डॉ. बी.के अग्रवाल ने कहा कि जिले में 317936 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है इसके लिए 1092 बूथ तथा 40 ट्रांजिट टीम एवं 7 मोबाइल टीम, 696 हाउस-टू-हाउस टीम बनाई गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि रविवार को बूथ दिवस की सुबह नौ बजे से सायं 4:00 बजे तक बच्चों को पोलियो की खुराक देने का कार्य किया जाएगा। लक्ष्य है कि गत चरणों की अपेक्षा अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो बूथ पर ही खुराक पिला दी जाए। रैली और सभा की व्यवस्था में मो. नसीम, संजय सिह, आशुतोष दत्त मिश्रा आदि का अहम योगदान रहा। डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव, किशोरी सिंह, सरजू राम, आनन्द मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, मनोज, राहुल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed