{"_id":"5d0d171c8ebc3e7ca318c9dd","slug":"15611389577-sonbhadra-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में लेनदेन न होने से क्षुब्ध लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में लेनदेन न होने से क्षुब्ध लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बभनी। भारतीय स्टेट बैक की शाखा बभनी में सुविधाओं का अभाव है। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को प्रतिदिन बैंक का चक्कर लगाना पड रहा है। लेनदेन ठीक से न होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को बैंक के बाहर प्रदर्शन किया और बैक की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
बभनी भारतीय स्टेट बैक के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को बैंक व्यवस्था के विरुद्ध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन से बैंक का चक्कर लगाकर परेशान हैं। बैंक कर्मी बता देते हैं कि नेटवर्क फेल हो गया और फिर उपभोक्ता पूरे दिन बैंक में बैठ कर समय गवां देते हैं। बैंक में वर्षों से लोगों के पासबुक प्रिंट नही हुए हैं। आए दिन बैंक का लिंक फेल रहता है जिस कारण भी लोगों को पैसा नही मिल रहा है। एक ही काउंटर पर लेन देन दोनो होता है। किसी भी वृद्ध के लिए बैंक में कोई व्यवस्था नही है। ग्रामीण बृजकिशोर चतुर्वेदी ने कहा कि बैंक में कर्मचारियों की कमी है जिस कारण भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बैंक महाप्रबंधक से बैंक की व्यवस्था सुधार कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बीस से तीस किमी दूर से उपभोक्ता बैंक पर आते हैं और कोई काम हुए बगैर निराश होकर लौट जाते हैं। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में बृजकिशोर चौबे, सरिता, फूलकूंवर, राजपती, कलपतिया, मानकूंवर, पार्वती, यशोदा, राजेंद्र, मुन्नीशा, मानती, बैजनाथ, राजेंद्र, सम्पत, रामनरेश, रामेश्वर शामिल रहे। उधर बैंक के शाखा प्रबंधक भरत कुमार सिंह का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण लेन देन प्रभावित है। ग्रामीणों क्षेत्र होने के कारण नेटवर्किंग समस्या है।