फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कराया योग का अभ्यास, बताई योग की महता

कराया योग का अभ्यास, बताई योग की महता

Fri, 21 Jun 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
कराया योग का अभ्यास, बताई योग की महता

विज्ञापन
सोनभद्र । पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जिले में जगह-जगह योग शिविर का आयोजन किया गया। विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में जिले का मुख्य योग शिविर आयोजित किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय और डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने योग की महत्ता बताई और लोगों से नियमित योग करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कहा गया कि योग न केवल जीवन को निरोग रखती है, बल्कि उम्र को भी बढ़ाता है।
डीएम ने मौजूद लोगों को नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करते रहने की शपथ दिलाई। योग प्रशिक्षिका पूनम ने 28 प्रकार का योगासनों का अभ्यास कराया और उसके फायदे बताए। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, सीडीओ एवं नोडल अधिकारी योग कार्यक्रम अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील यादव, एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, डीडीओ आरबी त्रिपाठी, डीएसओ राकेश तिवारी, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, सीएमएस डॉ. पीवी गौतम, डूडा के पीओ वीके निगम, जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र सिंह, बीएसए गोरखनाथ पटेल, डीपीआरओ आरके भारती, पीडी आरएस मौर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह, पूर्व विधायक तीरथराज, कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल की अध्यक्षता में योगाभ्यास हुआ। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, सीओ अभिनव यादव, प्रतिसार निरीक्षक एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, विधिक सेवा प्राधिकरण और सोनभद्र बार एसोसिएशन के तत्वावधान में कचहरी परिसर रावटर्सगंज में योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, विशिष्ट अतिथि एडीजे प्रथम जय प्रकाश त्रिपाठी, सिविल जज एफटीसी महेंद्र कुमार, सीजेम नेत्रपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अतिथियों को अंगवस्त्रम्, पतंजलि योग समिति की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ योग शिक्षक सुनील श्रीवास्तव ने भस्त्रिका, कपाल भाति, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीत, अग्निसार, उज्जाई आदि का अभ्यास कराया। कहा कि योग के जरिए शुगर, ब्लड प्रेशर, मोटापा, कैंसर जैसीे असाध्य बीमारी को दूर किया जा सकता है। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनबीम राबर्टसगंज में योग दिवस मनाया गया। योग शिक्षक अक्षय राज मिश्रा ने शिक्षकों को योग करवाया और इसके लाभ बताए। निदेशक मुकेश सिंह, आरती सिंह, संदीप चौरसिया, दिव्या चौरसिया,ऋतेश चौरसिया, शालिनी चौरसिया, प्रधानाचार्य सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।
चुर्क: युवा भारत, भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से नगर पंचायत चुर्क में योग श्िविर आयोजित हुआ। अध्यक्षता युवा भारत के जिला प्रभारी आशीष पाठक और संचालन जिला महामंत्री संकट मोचन ने किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चुर्क सईद कुरैशी, सिद्धनाथ पांडेय, डॉ. संतोष कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
चुर्क: स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में आयोजित योग शिविर में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। योगाचार्य की भूमिका लेफ्टिनेंट एमएस यादव ने निभाई। सातों प्राणायाम, आसन के गुण और दोष बताए। प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने कहा कि इस समय देश में योग क्रांति चल रही है। इससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ में मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य एके वर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसके चौबे, शिक्षक मनोज राय, एके शर्मा, राहुल कुमार, अमरजीत शर्मा, मनोज गुप्ता, गोपाल कृष्ण सूद, ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
रेणुकूट: पतंजलि योग समिति की तरफ से हिंडालको मिताली क्लब ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभागीय वन अधिकारी रेणुकूट मनमोहन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि आपाधापी और तनाव भरे जिंदगी में योग और प्राणायाम के द्वारा ही स्वस्थ और प्रसन्न रह जा सकता है। योग समिति के नगर प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने योग और प्राणायाम के फायदे समझाए। योग शिक्षक सीताराम और चेतना ने सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। सीताराम, अनिल, अशोक, केके सिंह, रमेश चंद्र, राजकुमार, शिवमूरत, सत्येंद्र, रामजतन, अनीता, नीतू, अंकिता, लालती, शशि किरण, मुन्नी इशिका आदि मौजूद रहे।
इसी तरह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की रिहंद बांध इकाई में उप कमांडेंट प्रतीक सिंह की अध्यक्षता में योग शिविर हुआ। जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति के साधु सिंह ने योग के फायदे बताए। सुरक्षा बल सदस्यों और जल विद्युत निगम के कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया।
बभनी: अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम चपकी कारीडांड में योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाभ्यास करा रहे डा. हीरालाल ने बताया कि प्रत्येक ब्यक्ति को योग करना चाहिए। इससे बडे़ से बड़ा रोग समाप्त हो जाता है। प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद, दीपनारायण सिंह, कृष्णगोपाल, अमरदेव पांडेय, सूर्यकांत आदि मौजूद रहे।
ओबरा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओबरा के परेड ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक चंडी प्रसाद मिश्रा योग सभी के लिए वरदान है। उप कमांडेंट राजेंद्र, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी तरह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में एनसीसी के अधिकारी डॉ. सुनील कुमार और मिर्जापुर से आए पीआई स्टॉफ किशोर क्षेत्री के निगरानी में कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। योगाचार्य अजय कुमार पाठक ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. केके सिंह, प्रो. उपेंद्र कुमार, प्रो. राजेश प्रसाद, डॉ. विभा पांडेय, शिशिर पांडेय, विकास कुमार, महेश पांडेय, रुचि शुक्ला, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे।
वैनी: विकास खंड नगवां कार्यालय और नगवां इलाके के श्री शिव प्रकाश सिंह विद्यालय प्रांगण में योग शिविर आयोजित किया गया। ब्लाक में प्रमुख प्रशांत सिंह और विद्यालय प्रांगण मे हीरेश द्विवेदी ने इसकी अगुवाई की। मनोज जायसवाल, अनिल सिंह, कालेंद्र बहादूर सिंह, देवी सिंह, सर्वजीत सिंह, पन्नालाल पासवान, रमाशंकर मौर्य, अनुज सिंह, कृष्ण राम दुबे, धीरेंद्र पटेल, शैलेष केशरी, नेहरु सिंह, अमरेश मोदनवाल, सुजीत, शिवदास जायसवाल, रुपेश, कमलेश, राकेश, विजय, विकास, अनिल आदि मौजूद रहे।
घोरावल: नगर के वृंदावन गार्डन में आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से योग शिविर आयेाजित हुआ। योग प्रशिक्षक लक्ष्मीचंद्र ने अनुलोम विलोम, प्राणायाम, सिद्धासन, वज्रासन, धनुषासन आदि के अभ्यास कराए। कहा कि योग हमारी सनातन संस्कृति की बेशकीमती धरोहर है। रमेश शर्मा, नंदलाल ऊमर, पवन पटेल इत्यादि रहे।
तहसील परिसर में आयोजित योग दिवस में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रामआसरे, सुरेंद्र अग्रहरि, अखिलेश मिश्रा, विनय कुमार सिंह, जोगेंद्र, सरदार भगत सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। घोरावल कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिसकमिज़्यों ने योग किया।ईश्वर प्रसाद इंटरमीडिएट कालेज घुवास में दिनेश कुमार, गजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि की मौजूदगी में योग शिविर आयोजित किया गया।
सलखन: जिला कारागार में योग शिविर आयेाजित कर बंदियों को योग के फायदे बताए गए। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल बताया कि आर्ट आफ लिविंग की तरफ से शिविर आयोजित हुआ। योग प्रशिक्षक गोपाल चौबे, संस्था के गोपाल मौर्या ने योगाभ्यास कराया।
दुद्धी: टाऊन क्लब मैदान पर शुक्रवार को पतंजिल योगपीठ की तरफ से योग शिविर आयोजित हुआ। योगी योगेश मुनी और डॉ. अरुण कुमार विश्वास ने योगाभ्यास कराया। इसके फायदे बताए। सुबह पांच से सात बजे तक चले इस योग शिविर में मुख्य अतिथि काशी प्रांत के उपाध्यक्ष ओमकार केशरी ने नियमित योग की अपीलकी। योग मुनी योगेश्वर प्रसाद ने कहा योग से तमाम तरह की बीमारियां भागती हैं और लोग निरोग रहते हैं। डॉ. आरके सिंह, ओमकार केशरी, नगरपंचायत चैयरमेन राजकुमार अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल, दिलीप पांडेय, मनोज सिंह बबलू, गोरखनाथ अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे। कोतवाली परिसर में सीओ सुनील कुमार विश्नोइ की अगुवाई में योग शिविर आयोजित हुआ।
खलियारी: कैमूर मंजरी बालिका विद्यालय खलियारी में योगाचार्य छोटेलाल यादव, संजीवनी बाल विद्या मंदिर सुअरसोत में योगाचार्य लालता विश्वकर्मा, पल्हारी प्रथमिक विद्यालय में योगाचार्य डॉ. बृजेश सिंह ने योगाभ्यास कराया। विनय कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर कमलेश पाल, संतोष तिवारी, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

डाला: पतंजलि योगपीठ द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। मुख्य योग शिक्षक जिला महामंत्री सुधाकर मिश्र ने बताया योग ही व्यक्ति को निरोग रख सकता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, इंदूबाला शर्मा, अखिलेश पांडेय, पवन शर्मा, शैलेन्द्र पांडेय, ओमप्रकाश तिवारी, राजवंश चौबे, नीरज पाठक, शैलेश पांडेय, शिवांगी तिवारी, आयूष पांडेय, सोनाली अग्रहरि, वैैसाली तिवारी, रमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed