फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

Mon, 17 Jun 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

विज्ञापन
सोनभद्र। पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ अभी तक कड़ी कार्रवाई नहीं होने से चिकित्सकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में प्रांतीय चिकित्सा सेवा एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध करते हुए र्मरीजों का उपचार किया।
जिला अस्पताल मेें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम, डॉ. गणेश प्रसाद, डॉ. पीके सिंह और दयाशंकर ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार चिकित्सकों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. डीके सिंह, डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. आंनद, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. आरके यादव और डॉ. अनुराग वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की कार्यप्रणाली से पूरे देश के चिकित्सकों में रोष बढ़ता जा रहा है। डॉ. राकेश मोहन, डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. एके गौरटिया, डॉ. केके पांडेय, डॉ. एसएस पांडेय, डॉ. एबी प्रसाद, डॉ. आंनद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक स्थित लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई,एम.ए) की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जिले के निजी अस्पताल/क्लननिकों के चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया। साईं हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अनुपमा सिंह, आस्था हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. सुधेंदू सिंह, वीणा सिंह, श्रेया हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.जेएन सिंह, डॉ. नम्रता सिंह, कीर्ति पाली हॉस्पिटल के डॉ. ए.के सिंह, नेशनल बाल चिकित्सालय के डॉ. आर.पी. सिंह, लाल बाल चिकित्सालय के डॉ. अरुण सिंह, आदित्य हॉस्पिटल के डॉ. टीपी सिंह, वाराणसी पाली हॉस्पिटल के डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, नेहर्ष आई सेंटर के डॉ. एपी सिंह, डॉ शैलेंद्र सिंह, डॉ. के.डी सिंह, डॉ. के कुमार, डॉ. संजय सिंह, डॉ. गीता कुमार ने कहा कि सरकार चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि निर्भिक होकर मरीजों का उपचार कर सकें। अध्यक्षता लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर के चिकित्सक एवं इंडियन मेडिकल एोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आर.एस सिंह की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed