फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

Mon, 17 Jun 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

विज्ञापन
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र काशीपुरा नहर के पास रविवार की रात संदिग्ध हाल में शिवाला गांव निवासी किसान संतोष तिवारी अचेतावस्था मिले। कसारी के प्रधान के बेटे अनिल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टर ने संतोष को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे प्रिंस ने कुछ लोगों के खिलाफ पिता को जहर पिलाकर हत्या करने की तहरीर दी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार की रात करीब आठ बजे शिवाला गांव निवासी संतोष तिवारी अपने घर से रामगढ़ बाजार जाने के लिए निकले। रात करीब दस बजे कसारी गांव के काशीपुरा नहर के पास संतोष अचेतावस्था में पड़े हुए थे। इसकी जानकारी होने पर प्रधान के बेटे अनिल तत्काल उन्हें पीएचसी तियरा लेकर पहुंचे और उनके घरवालों को सूचित किया। घरवाले आनन-फानन में संतोष को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर सोमवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। मृतक को दो बेटी और एक बेटा है। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे प्रिंस ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसके पिता को पिलाकर मार डाला है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पन्नूगंज इंस्पेक्टर सीपी पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कुछ लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed