{"_id":"5c32455ebdec2256fa2695a2","slug":"151546798430-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर बल्व, इमरजेंसी लाइट बनाने की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर बल्व, इमरजेंसी लाइट बनाने की ली जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुद्धी। खंड विकास अधिकारी रमाकांत सिंह ने रविवार को सोलर शॉप का निरीक्षण किया। सोलर बल्व, इमरजेंसी लाइट आदि के निर्माण के बारे में महिला दुकानदारों से जानकारी ली। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयास पर खुशी जाहिर की। तीन दिन पूर्व ही ब्लॉक के छह गांवों में सोलर शॉप का उद्घाटन हुआ था।
बीडीओ रमाकांत सिंह दोपहर में दुद्धी स्थित मानमती की सोलर शॉप का निरीक्षण करने पहुंचे। आईआईटी मुुबई ने महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया है। फील्ड सुपरवाइजर महेश प्रताप सिंह ने बीडीओ को हर प्रोडक्ट की खासियत बताई। शॉप में सोलर बल्व, इमरजेंसी लाइट, पंखे की कीमतों और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। बीडीओ ने खुद एक सोलर इमरजेंसी लाइट खरीदी। बीएपी जय कुमार जोशी ने बताया कि उद्यमी महिलाएं भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से संचालित 70 लाख सौर ऊर्जा लैंप योजना में डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में काम करने का प्रशिक्षण ले चुकी हैं। आईआईटी मुंबई ने इस योजना का स्टेट हेड शैलेंद्र द्विवेदी एवं क्लस्टर हेड श्रीकांत सिंह को नियुक्त किया है, जो महिला उद्यमियों की मदद करेंगे।