{"_id":"5b9aa295867a557ffa245cf0","slug":"151536860821-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की योजनाएं तैयार करें बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की योजनाएं तैयार करें बीडीओ
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के ग्राम पंचायतों में वर्ष 2019-20 में होने वाले विकास कार्यों की योजना इसी वर्ष तैयार करने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन को निर्देशित करते हुए तारीखों का चयन भी कर दिया गया है कि किस तिथि को कौन सा कार्य होना है। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने सभी बीडीओ को ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें कराकर विकास योजना तैयार कराने के लिए निर्देश दिया है।
केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों कों बिजली, सड़क, पेयजल, आवास, समेत अन्य विकास कार्यों से संतृप्त करने के लिए कई योजनाएं संचालित की है। बावजूद इसके अभी तक जिले के 1403 राजस्व गांवों में से अधिकांश गांवों में तारकोल की सड़कें, नाली आदि का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में सड़कें कीचड़युक्त हो जाती है। बुड़हर, ममुआ, उरमौरा, लोढ़ी, बरकरा, जैत, कैथी, पवर, मुसही, पकरी, तरावा, औरहवा, कतवरिया, कम्हारी, घुरमा, पुसौली, बढ़ौली समेत अन्य गांवों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश और घरों का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की योजना इसी वर्ष तैयार करने का निर्देश दिया है। आठ सितंबर से ही ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रचार कर माहौल बनाने और दो अक्तूबर से 31 दिसंबर तक सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें कर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। ताकि विकास कार्य समयबद्ध तरीके से कराया जा सकें। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि समस्त खंड विकास अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार कार्ययोजना तैयार करवा कर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।