{"_id":"5b96b0c8867a557ebf6cb851","slug":"151536602312-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक व डिजिटल एक्स-रे यूनिट की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक व डिजिटल एक्स-रे यूनिट की मिली सौगात
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर । भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) मुख्यालय स्थित केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयुर्वेदिक उद्यान और नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे यूनिट का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इसी के साथ शासकीय विद्यालय करैला में एनसीएल की तरफ से बने आठ कक्ष का लोकार्पण भी किया गया। इसके अलावा महिलाओं को कई सौगात भी दी गई। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की प्रथम महिला डा. निशा ठाकुर ने आयुर्वेदिक उद्यान और डिजिटल एक्स-रे यूनिट का शुभारंभ किया। इसके पहले उन्होंने शासकीय विद्यालय करैला के भवन का शुभारंभ किया। सीईटीआई परिसर में आयुर्वेदिक उद्यान के शुभारंभ के साथ ही कंपनी में औषधीय पौधों की एक वाटिका तैयार हो गई है। डा. ठाकुर ने अश्वगंधा का पौधा लगाकर इस वाटिका का शुर्भांभ किया। कृति महिला मंडल ने इस वाटिका के रख-रखाव का जिम्मा लिया है। डा. ठाकुर ने एनएससी स्थित लिथोट्रिप्सी यूनिट को भी देखा। महिला वार्ड मरीजों के बीच फल का वितरण किया। शिशु सदन में बच्चों को चॉकलेट दिए। करैला गांव के शासकीय विद्यालय में आठ कमरों का लोकार्पण किया। एक कमरे में आडियो विजुअल कंप्यूटरीकृत माध्यम से बच्चों के पढ़ाई की भी व्यवस्था की गई है। स्थानीय आदिवासी महिलाओं के बीच धुआं रहित चूल्हे का वितरण किया। इस मौके पर नुपूर प्रसाद, कृति महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सिन्हा, प्रतिमा पांडेय, विमला प्रसाद एवं नीलू ठाकुर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन