{"_id":"5b732ce842c7923e5c326d80","slug":"151534274792-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राफेल युद्धक विमान एवं रक्षा सौदे में घोटाला करने और अवैध ढंग से आदिवासी नेताओं की गिरफ्तारी करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को राबर्ट्सगंज के चाचा नेहरू पार्क में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को अलग-अलग राष्ट्रपति और सूबे के राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक सौंपा।
जिलाध्यक्ष अरूण कुुुुमार सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा राफेल विमान खरीदने का सौदा 670 करोड़ प्रति विमान तय हुआ था। लेकिन वर्तमान मोदी सरकार ने इस विमान को 1670 करोड़ में प्रति विमान के हिसाब से सौदा किया है। विमान के रख रखाव की जिम्मेदारी नई कंपनी को दी गई है। कहा कि हक की लड़ाई लड़ने वालों का उत्पीड़न बंद करते हुए गिरफ्तार आदिवासियों को रिहा कराया जाए। वनाधिकार कानून 2006 पूूर्ण रूप से लागू हो। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा, पीसीसी सदस्य ईश्वरी नारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, नूरउद्दीन खां, रामबचन चौहान, जिला उपाध्यक्ष लवकुश प्रसाद केशरी, लालजी तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार हक की लड़ाई लड़ने वालों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासचिव कन्हैया पांडेय, कमलेश ओझा, राजबली पांडेय, नूर अमहद, श्रवण पांडेय, सोनी गुप्ता, मोहन बियार, सुनीता तिवारी, राजेंद्र भारती,, कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।