फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिच्छी नदी पर बना जुगाड़ पुल बहा

बिच्छी नदी पर बना जुगाड़ पुल बहा

Sat, 04 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिच्छी नदी पर बना जुगाड़ पुल बहा
बीजपुर । म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत पिंडारी के टोला नगराज में बिच्छी नदी पर बना अस्थाई पुल का एक हिस्सा शुक्रवार की देर शाम नदी के तेज बहाव से टूट गया । इस पुल के टूटने से पिंडारी और नगराज के बीच संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने तत्काल टूटे हिस्से को बनवाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन

प्रधान पिंडारी धीरेंद्र जायसवाल और गांव के दीनानाथ, श्रवण कुमार, शंकर दयाल विश्वकर्मा, नीरज आदि ने बताया कि लगातार हफ्ते भर से हो रही बरसात की वजह से बिच्छी नदी उफान पर है। जिसकी वजह से बांस बल्ली से बना अस्थाई पुल पानी का दबाव नहीं सह सका और शुक्रवार की देर शाम बह गया। इस अस्थाई पुल के बहने से पिंडारी व नगराज के बीच संपर्क टूट गया है। आवागमन बाधित होने के बावजूद कुछ लोग पानी के तेज बहाव के बीच ही नदी को पार कर रहे है। जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


पिछली साल बरसात में टूटा था स्थाई पुल
नगराज गांव में बिच्छी नदी पर बना अस्थाई पुल पिछले साल बरसात में पानी के तेज बहाल के कारण टूट गया था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की थी लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इस नदी पर बांस बल्ली के सहारे एक अस्थाई पुल बना कर आवागमन करते रहे। इसी अस्थाई पुल से जान हथेली पर रख कर पढ़ने वाले बच्चे भी आते जाते रहे हैं। अस्थाई पुल के बह जाने से ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय करनी पड़ रही 30 किमी दूरी
अस्थाई पुल के बह जाने से ग्रामीणों को 30 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर इंजानी गांव होते हुए आना जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन छात्रों को उठानी पड़ रही जो पिण्डारी व बीजपुर पढने जाते है। समय के साथ ही अधिक खर्च कर लोगों को जरूरी कार्य निपटाने पड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed