{"_id":"5ad78cdb4f1c1ba67f8b5508","slug":"151524075739-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ स्थानों पर आयोजित होगी एलपीजी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ स्थानों पर आयोजित होगी एलपीजी पंचायत
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। ग्राम स्वराज अभियान के दौरान जिले के नौ स्थानों पर एलपीजी पंचायत का आयोजन आज होगा। इसके लिए उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी अमित आमिर खान ने विधिवत कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम के मुताबिक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को गैस कनेक्शन देने का कार्य होगा। अपर कलेक्टर/ जिला आपूर्ति अधिकारी के तरफ से जारी परिपत्र में बताया गया है कि 14 अप्रैल से पांच मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान के दौरान 20 अप्रैल का उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जिले के नौ स्थानों पर प्रत्येक एलपीजी वितरक द्वारा एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया है। इस पंचायत के दौरान सभी वितरक सौ उज्ज्वला कनेक्शन जारी करेंगे। साथ ही नई स्कीम उज्ज्वला एक्सपेंडेंड के तहत कनेक्शन के लिए पात्र लोग आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा पांच मई तक चलने वाले अभियान के तहत जिले के दो गांवों के सभी परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर धुआं रहित गांव बनाने का काम होगा। बताते चले कि जिले में जून 2016 से अभी तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत छह हजार 802 गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिए जा चुके है। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उज्ज्वला विस्तार योजना के नियम मुताबिक नौ एलपीजी पंचायतें चितरंगी के घोघरा, जोवा, बड़ोखर, पिपरखंड, पराई, गोभा, परसोहर, तियरा एंव घोघरा में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में पात्र (एससीएसटी) लोगों के फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन