{"_id":"5a9197d84f1c1bb2208bb06b","slug":"151519491032-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में एक दूजे के हो गए 123 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में एक दूजे के हो गए 123 जोड़े
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। क्षेत्र के मुर्धवा स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में शनिवार को हुए सामूहिक विवाह में 123 निर्धन जोड़े एक-दूजे के हो गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए इस आयोजन के प्रति लोगों का उत्साह सुबह से शाम तक बना रहा। विवाहित जोड़ों को गृहस्थी की सामग्री एवं अन्य उपहार देकर विदा किया गया।
भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के जरिए हुए इस आयोजन में शुक्रवार की रात से ही लड़के-लड़कियों का आना शुरू हो गया था। उनके रुकने की व्यवस्था भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कराई गई। शनिवार की सुबह वर पक्ष को मंदिर से कुछ दूर पर पंडाल लगा रोकवाया गया। वहां सारे दूल्हे तैयार हुए। साढ़े 12 बजे बारात उठी। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे विनोद कुमार मौर्य और जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 123 जोड़ों को विवाह सूत्र में बंधवाने की प्रक्रिया पूरी करवाई। इस दौरान दो दिव्यांग जोड़े भी परिणय सूत्र में बंधे। सभी जोड़ों को समाज कल्याण विभाग ने बर्तन सेट, साड़ी, पायल, मोबाइल और 20 हजार रुपये दिए। इसके अलावा भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने सिलाई मशीन, दुल्हन का वस्त्र, एनटीपीसी रिहंदनगर ने चौकी, मेगा शॉप वाराणसी ने मंगलसूत्र, सुखदेवानंद आश्रम ट्रस्ट ने बक्सा, गद्दा व तकिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय ने घड़ी, अनिल तिवारी और पूनम तिवारी ने सभी जोड़ों को आम का पौधा दिया। इसके अलावा तमाम लोगों ने अपनी ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार दिए। उपश्रमायुक्त राकेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक रामप्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी अतुल वत्स, म्योरपुर खंड विकास अधिकारी अंकुर लाठर, ओबरा विधायक संजय गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, दिग्विजय प्रताप सिंह, बबलू सिंह, रवि दत्त मिश्र, अरुणोदय पांडेय आदि मौजूद रहे।
वर-वधू को सौंपा गया शौचालय का स्वीकृति पत्र
रेणुकूट। राधा कृष्ण मंदिर में शनिवार को हुए विवाह समारोह में हर ओर खुशियां छाई रहीं। विवाह के बाद एडीजी रेलवे विनोद कुमार मौर्य, जिलाधिकारी पीके उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, विधायक ओबरा संजीव गौड़, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने 120 वर-वधुओं को शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र दिया। डीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत खुले में शौच से मुक्ति के लिए यह स्वीकृति पत्र दिया गया है। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि शौचालय के निर्माण के बाद स्वीकृति पत्र दिखाने पर धनराशि संबंधितों के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी शादी करता पकड़ा गया युवक, हिरासत में
रेणुकूट। सामूहिक विवाह के दौरान उस समय भगदड़ मच गई, जब एक युवती ने शादी के लिए बैठे दूल्हे पर अपना पति बता हंगामा शुरू कर दिया। युवक की उसने पिटाई भी की। कहा कि यह उसका पति है और उससे छुपाकर दोबारा शादी कर रहा है। आरोप लगते ही वहां हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। युवक म्योरपुर ब्लॉक के नधिरा गांव का है। उसकी शादी ब्लाक क्षेत्र के गंभीरपुर गांव की एक लड़की से हो रही थी।
एक दुल्हन की तबियत हो गई खराब
रेणुकूट। सामूहिक विवाह के दौरान मंडप में एक दुल्हन की तबियत अचानक खराब हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर के अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने उसका इलाज किया। तब उसे राहत मिली।
इनसेट
मंच से उतरते समय गिर पड़े एडीजी
रेणुकूट। शादी संपन्न होने के बाद जब अपर पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार मौर्या मंच से उतरने लगे तो अचानक वह लड़खड़ा कर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें संभाला और उठाया हालांकि इससे उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई।