{"_id":"5a8efa724f1c1b187e8b7ad9","slug":"151519319666-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से शिक्षामित्रों को नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से शिक्षामित्रों को नहीं मिला मानदेय
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में नियुक्त शिक्षामित्रों को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से शिक्षामित्र परेशान हो गए हैं। भुगतान के लिए शिक्षा विभाग का चक्कर लगाने लगा रहे हैं। वहीं बीएसए का कहते हैं कि अविलंब शिक्षामित्रों का बकाया मानदेय उनके खाते में पहुंच जाएगा।
जिले के परिषदीय 1804 परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों में करीब 2246 शिक्षामित्र तैनात हैं। प्राइमरी विद्यालयों में व्यापक पैमाने पर शिक्षकों की कमी होने के कारण शिक्षामित्रों का बच्चों को शिक्षा देने में अहम भूमिका है। नक्सल एवं दुरूह क्षेत्रों में कई स्कूल शिक्षामित्रों के सहारे संचालित हो रहे हैं। बावजूद इसके शिक्षामित्रों को प्रतिमाह मानदेय नहीं दिया जा रहा है। दिसंबर 2017 और जनवरी 2018 का मानदेय न मिलने से कई शिक्षामित्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मानदेय भुगतान कराने के लिए शिक्षामित्र संबंधित अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल का कहना है कि अविलंब दिसंबर और जनवरी माह का मानदेय शिक्षामित्रों के खाते में पहुंच जाएगा। मानदेय भेजने की पूरी कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है।