{"_id":"5a60e7e64f1c1b77268b5141","slug":"151516300262-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल अध्यक्ष, खुशबू उपाध्यक्ष, आकाश महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल अध्यक्ष, खुशबू उपाध्यक्ष, आकाश महामंत्री निर्वाचित
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (दुद्धी)। भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी छात्रसंघ चुनाव गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गया। छात्रसंघ चुनाव में विशाल जायसवाल अध्यक्ष, कुमारी खुशबू उपाध्यक्ष एवं आकाश कुमार श्याम महामंत्री निर्वाचित किए गए, जबकि पूनम वर्मा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध चुनी गई। विजयी पदाधिकारियों को प्राचार्य नीलांजन मजूमदार ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। उधर विजयी पदाधिकारियों को समर्थकों ने माल्यार्पण कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
छात्रसंघ चुनाव में 1763 मतों के सापेक्ष सिर्फ 684 मतों का प्रयोग मतदाताओं द्वारा किया गया, जो 38 प्रतिशत रहा। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हुए मतदान के पश्चात चार बजे शाम से मतों की गिनती प्रारंभ की गई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर विशाल जायसवाल ने 383 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी महेश कुमार को 146 मतों से हराकर विजय हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर कुमारी खुशबू ने 341 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी महफूज खान को 51 मतों से हराकर विजय हासिल की। महामंत्री पद पर आकाश कुमार श्यामा ने 377 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी विवेक कुमार को 151 मतों से हराकर विजय हासिल की। जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पद पर पूनम वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई। सुबह नौ बजे से ही छात्र-छात्राएं अपने मतों के प्रयोग के लिए विद्यालय पहुंचने लगे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक बने छह बूथों पर औसत मतदान छह प्रतिशत हुआ। दोपहर 12 बजे से छात्र-छात्राओं की भीड़ धीरे-धीरे बढने लगी और 38 प्रतिशत ही मतदान हुआ। इस दौरान उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए हाथ जोड़ते और दंडवत प्रणाम करते दिखे। ड्रेस कोड एवं परिचय पत्र के साथ आने वाले ही मतदान कर सके। दुद्धी सीओ रामलाल की देखरेख में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजामात किए गए थे। पांच थानों की फोर्स एवं महिला पुलिस भी तैनात रही। इस मौके पर प्रोफेसर रामजीत यादव, रमाकांत यादव, विवेकानंद, प्रोफेसर विभा पांडेय, डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ.मिथलेश गौतम, चुनाव प्रभारी रामसेवक यादव के साथ अन्य प्रोफेसर और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।