फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 killed, more than 40 devotees injured in road accidents in one month

Sonebhadra News: एक महीने में सड़क हादसों में 15 की मौत, 40 से अधिक श्रद्धालु हुए घायल

Wed, 12 Feb 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
15 killed, more than 40 devotees injured in road accidents in one month
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान जिले की सड़कों से होकर गुजर रहे श्रद्धालुओं के लिए सफर जानलेवा साबित हुआ है। पिछले एक माह में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 15 श्रद्धालुओं ने जान गंवाई है, जबकि 40 से अधिक घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन

महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हुई थी। करीब 144 वर्षों बाद दुर्लभ संयोग में हो रहे इस महाकुंभ के दौरान पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु उत्साहित हैं। देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग महाकुंभ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल सहित कई अन्य राज्यों के श्रद्धालु सोनभद्र के रास्ते सफर कर रहे हैं। पिछले एक माह के दौरान जिले की सड़कों पर महाकुंभ आने-जाने के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 15 श्रद्धालुओं ने जान गंवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हादसे वाराणसी-शक्तिनगर और मुर्धवा-बभनी मुख्य मार्ग पर हुए हैं। ज्यादातर हादसों का वक्त भी अलसुबह या देर रात का रहा है, जब वाहन में सवार लोग गहरी नींद में रहे। लंबी व थकान भरी यात्रा और तेज रफ्तार हादसों की वजह बनी है।

यह हुए प्रमुख हादसे
गत दो फरवरी को हाथीनाला के रानीताली गांव के पास बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन में चला गया। सामने से आ रही कार उससे टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच समेत सात लोगों की मौत हुई थी, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे।

चोपन के प्रीतनगर में 31 जनवरी को महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हुई, जबकि सात लोग घायल हुए थे।
बभनी के दरनखाड़ के पास अंबिकापुर मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हुई। इसी दिन बभनी क्षेत्र में ही दो बसों की टक्कर में ओडिशा की रहने वाली महिला श्रद्धालु ने जान गंवाई।
13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक इंद्रकुमार का वाहन महाकुंभ जाते समय म्योरपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विधायक समेत उनके परिवार के आठ लोग घायल हुए थे।


हाईवे पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए जगह-जगह संकेतक व अन्य सुरक्षात्मक बोर्ड लगाए गए हैं। ज्यादातर हादसों के पीछे नियमों की अनदेखी वजह रही है। इसमें कमी लाने के लिए नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। -धनबीर यादव, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article