फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 days before the wedding, the girl's body was found hanging from the tree

शादी से 15 दिन पहले युवती का पेड़ से लटकता मिला शव

Wed, 06 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
15 days before the wedding, the girl's body was found hanging from the tree
म्योरपुर। कुंडाडीह ग्राम पंचायत के चंद्रभान नगर टोले में बुधवार को युवती का शव पेड़ के सहारे लटकता मिला। इसी माह उसकी शादी होनी थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुंडाडीह ग्राम पंचायत के चंद्रभान नगर टोला निवासी रमेश की पुत्री सुनीता (18) इंटर की छात्रा थी। घरवालों ने उसका विवाह बभनी थाना क्षेत्र में तय किया था। इसी माह 21 तारीख को उसकी शादी होनी थी। बुधवार की भोर में जगने के बाद खेत की ओर गई। काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो परिजन उसे तलाशने लगे। घर से कुछ दूरी पर अमरूद के पेड़ से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटक रहा था। ग्राम प्रधान सुरेंद्र चंद्रवंशी की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी और लीलासी चौकी इंचार्ज कुमार संतोष ने मामले की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed