फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1461.81 crore agreement of CIL with Russian company

सीआईएल का रुसी कंपनी से 1461.81 करोड़ का करार

Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
1461.81 crore agreement of CIL with Russian company
शक्तिनगर। एनसीएल की होल्डिंग कंपनी, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने एनसीएल में ग्यारह इलेक्ट्रिक रोप-शावेल की आपूर्ति के लिए बुधवार को रूस की कंपनी आइजी कारटेक्स के साथ 1461.81 करोड़ के करार पर हस्ताक्षर किया। अनुबंध की शर्तों के अनुसार 20 क्यूबिक मीटर क्षमता युक्त इन सभी 11 इलेक्ट्रिक रोप शॉवेल की एनसीएल में सितंबर 2023 तक आपूर्ति की जानी है।
विज्ञापन

एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि अनुबंध में इस भारी मशीन की आपूर्ति के साथ आठ साल की अवधि के लिए पुर्जों और स्पेयर सामग्रियों की आपूर्ति भी शामिल है। कोल इंडिया की ओर से निदेशक (तकनीकी) विनय दयाल और आइजी कारटेक्स की ओर से महानिदेशक यान.वी त्सेंतर ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर चेयरमैन कोल इंडिया के प्रमोद अग्रवाल, एसएन तिवारी, समीरन दत्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। आपूर्ति के बाद इलेक्ट्रिक रोप शावेल में से तीन-तीन दुद्धीचुआ, जयंत एवं निगाही और एक-एक अमलोरी एवं खड़िया खदानों में नियोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोयला लदान में उपयोगी है शावेल
शक्तिनगर। शावेल मशीन कोयला खदानों में कोयले की लदान में बेहद उपयोगी है। इसके जरिए उच्च भार क्षमता के डंपरों (हालपैक) में कई टन कोयला एक बार में लोड किया जाता है। शावेल इलेक्ट्रिक व डीजल के विकल्प में उपलब्ध है, लेकिन इलेक्ट्रिक वर्जन काफी कारगर माना जाता है। यह मशीन एक से दूसरे जगह खुद को स्थापित व कार्य करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed