फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

एनसीएल ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

Sun, 17 Feb 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि
सिंगरौली। पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने हेतु एनसीएल मुख्यालय सहित सभी कोयला क्षेत्रों एवं इकाइयों में शोक सभाएं आयोजित की गईं। शनिवार को एनसीएल मुख्यालय में आयोजित शोकसभा में सीएमडी पीके सिन्हा एवं निदेशक मंडल सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा। रविवार को एनसीएल की कंपनी स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद हुई। बैठक में उत्पादन, उत्पादकता, सुरक्षा के विषय में चर्चा हुई। साथ ही, कंपनी के आवासीय परिसर, कैंटीन, शौचालय एवं रेस्ट शेल्टर के नवीनीकरण की प्रगति की समीक्षा भी की गई। बैठक में सीएमडी पीके सिन्हा, निदेशक गुणाधर पांडेय, निदेशक एनएन ठाकुर, कार्मिक प्रमुख चार्ल्स जुस्टर, हीरामणि प्रसाद, अरुण कुमार दुबे, सीएमएस के रमेंद्र कुमार, अशोक कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed