दुद्धी। श्रीनगर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को आतंकी हमले में 42 से अधिक सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने से क्षुब्ध इस्लाहुल मुस्लमीन कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिमों ने रविवार को प्रदर्शन किया। मख़्तब जब्बारिया प्राथमिक विद्यालय परिसर से सैकड़ों की संख्या में मुस्लिमों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर तहसील तिराहे पर पहुंचे। वहां आतंकवादियों का पुतला फूंका। इस दौरान फ़तेह मुहम्मद, शमीम अंसारी, आदिल खां, कलीमुल्ला खां, मेराज अहमद, जबी खां, मुख़्तार अंसारी, राफे खां, हाजी मजहर हुसैन, सैफुल्लाह खां, रिजवान, सरफराज, पिंटू, फिरोज, उस्मान शाह, शहंशाह, रजाउल मौजूद रहे। उधर व्यापार मंडल ने भी कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये। कैंडल मार्च नगर के संकट मोचन मंदिर से निकला जो काली मंदिर से होते हुए बस स्टैंड गया। वहां से लौटकर संकट मोचन मंदिर के सामने तिराहे पर पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अक्षयबर नाथ, सुरेंद्र गुप्ता, दिनेश आढ़ती, देवबाबू, डॉ. आरके सिंह, दिनेश अग्रहरि, वरुणोदय जौहरी, विजय कुमार, संदीप गुप्ता, अंतु गुप्ता, सूरज जायसवाल, उत्कर्ष जायसवाल, पंकज जायसवाल, दिनेश यादव मौजूद रहे।