फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कार्य से निकाले जाने से क्षुब्ध श्रमिकों ने दिया धरना

कार्य से निकाले जाने से क्षुब्ध श्रमिकों ने दिया धरना

Mon, 07 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
कार्य से निकाले जाने से क्षुब्ध श्रमिकों ने दिया धरना
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के हार्टिकल्चर में काम करने वाले संविदा श्रमिकों ने सोमवार को टीएसी कार्यालय टाउनशिप के सामने धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि 60 वर्ष की उम्र का हवाला देकर कंपनी प्रबंधन उन्हें निकाल रहा है। बहुजन संविदा श्रमिक संगठन के बैनर तले सुबह मजदूर धरने पर बैठ गए। श्रमिकों का आरोप था कि स्थानीय प्रबंधन के इशारे पर यूपीएल कंपनी 60 साल की उम्र का हवाला देकर मजदूरों को निष्कासित कर रही है जबकि एनटीपीसी के रिटायर कर्मियों को साठ साल के बाद यूपीएल कंपनी संविदा कर्मी के रूप में रख रही है। प्रबंधन की दोहरी नीति से विस्थापित मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। विस्थापित मजदूरों के सामने परिवार के जीविकोपार्जन के लिए अब कोई विकल्प नहीं है। इस बीच सीएसआर प्रबंधक एसपी गुप्ता एवं टीएसी के उप महाप्रबंधक मंडल ने संविदा श्रमिक नेता ईश्वर प्रसाद के साथ वार्ता की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि जो जिनकी उम्र 60 वर्ष से कम है, वह कार्य करेंगे। उन्हें हटाकर उनके परिवार के एक सदस्य को काम पर रखा जाएगा। साथ ही जिनकी शरीरिक क्षमता साठ साल बाद भी बनी हुई ह्रै वह भी कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के अनुसार जिनके उम्र में गड़बड़ी है, वे अन्य प्रमाणपत्र के आधार पर उम्र का प्रमाण सही करा लें। वार्ता के बाद संविदा श्रमिक कार्य पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed