फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शिल्पी ने कन्हारी को छह रन से हराया

शिल्पी ने कन्हारी को छह रन से हराया

Mon, 07 Jan 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
शिल्पी ने कन्हारी को छह रन से हराया

विज्ञापन
घोरावल। ब्लॉक के बंधा गांव स्थित बजरंग क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार से बजरंग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सिंह क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर घोरावल, राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर व सिंगरौली की करीब तीन दर्जन क्रिकेट टीमें खेलेंगी। रविवार को सुबह 11 बजे राज्यसभा सदस्य रामसकल ने फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को खेल संबंधी गतिविधियों में जरूर भाग लेना चाहिए। ग्रामीण इलाकों में बहुत सी खेल प्रतिभाएं हैं, जिन्हें अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऐसे प्रतियोगिताओं की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कमेटी जमीन उपलब्ध कराकर प्रस्ताव बनाकर उन्हें दे तो वह यहां स्टेडियम निर्माण के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उद्घाटन मैच शिल्पी और कन्हारी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शिल्पी की टीम ने कन्हारी को छह रनों से हराया। टॉस जीतकर शिल्पी ने सर्वप्रथम बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 14 ओवरों में 110 रन बनाए। शिल्पी के लिए विवेक ने 41 रनों की जिताऊ पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। कन्हारी के इंद्रलोक, राजमणि और गणेश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी कन्हारी की टीम निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 104 रन बनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता लालजी तिवारी ने किया, विशिष्ट अतिथि ओबरा नगर पंचायत के चेयरमैनपति संजय कुमार रहे। संचालन रामानंद पांडे ने किया। यहां संतोष कुमार, सफेदलाल बैसवार, संजय सिंह, कैलाश सिंह, रामानंद पांडे, राकेश कुमार, राजकुमार सिंह, सिद्धनाथ दूबे, उमाशंकर सिंह, दीपू श्रीवास्तव, अरुण कुमार, रामजी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed