फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रमिक संगठनों ने की बैठक

प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रमिक संगठनों ने की बैठक

Mon, 24 Dec 2018 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रमिक संगठनों ने की बैठक
अनपरा(सोनभद्र)। श्रमिक महासंघों की प्रस्तावित 8 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल को लेकर रविवार को बीना परियोजना के टाइम ऑफिस के समक्ष एकट, सीटू, एचएमएस के पदाधिकारियों ने गेट मीटिंग कर हड़ताल सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि समान कार्य का समान वेतन एवं स्थाई काम, स्थाई भर्ती को लागू किया जाये। पेंशन योजना 1995 के तहत न्यूनतम तीस हजार रुपये मासिक कर इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जोड़ा जाये। महंगाई पर लगाम लगाते हुए बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाये। सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाने के साथ ही ठेकेदार प्रथा पर रोक लगाते हुए श्रम कानूनों का सख्ती से लागू किया जाये। न्यूनतम मजदूरी 18 हजार प्रतिमाह किया जाये। राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को संकट ग्रस्त कर आम जनता को बदहाल कर देने वाली निजीकरण, उदारीकरण, भूमण्डलीकरण की घातक नीतियों को बदला जाये। रक्षा, रेलवे, बीना क्षेत्र प्रत्यक्ष विदेशी निवेश निर्णय वापस लिया जाय। ट्रांसपोर्ट श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा का लाभ देते हुए राज्य परिवहन को पुन: बहाल किया जाये। हड़ताल को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी सभी कोयला परियोजनाओं मे गेट मीटिंग व आम सभा कर कोल श्रमिकों को जागरूक कर रहे है। इस अवसर पर एटक के अशोक कुमार दुबे, सीटू के पी एस पाण्डेय, जीएस श्रीवास्तव, एचएमएस के अशोक कुमार पाण्डेय, अजय कुमार, इन्द्रजीत पाण्डेय, जागेन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र यादव, राम प्रताप गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त कियें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed