फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नपा प्रशासन का फूंका पुतला

नपा प्रशासन का फूंका पुतला

Tue, 04 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
नपा प्रशासन का फूंका पुतला
सोनभद्र। नगर पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सभासदों के तालाबंदी और धरने के बाद अब सपा कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। खतौनी समेत विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व में कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिर नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नपा प्रशासन का पुतला भी दहन किया। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि नपा दफ्तर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। नपा के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोलकर यह साबित कर दिया है कि नपा प्रशासन द्वारा विकास कार्य कराने के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। सौ रुपये के बिजली के सामान का पांच सौ रुपये तक भुगतान किया गया है। इसी तरह से अन्य सामग्रियों के क्रय में भी घोटाला किया गया है। इसकी जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि ठंड में भी रैन बसेरा का ताला नहीं खुला। इसकी जानकारी होने के बाद भी ईओ और नपा अध्यक्ष मौन धारण किए हुए हैं। जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरि, बलराम भाई, दद्दृ भाई, शशि यादव, मुन्ना कुशवाहा, गुलाम यासीन, सुमेश तिवारी, राकेश भारती, हिरा सोनकर, शकिल अहमद, गोपाल मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed