फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छठ यात्रियों के लिए संचालित नहीं हो रही विशेष ट्रेन

छठ यात्रियों के लिए संचालित नहीं हो रही विशेष ट्रेन

Fri, 09 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
छठ यात्रियों के लिए संचालित नहीं हो रही विशेष ट्रेन
चोपन। छठ पर्व करीब है। ऐसे में छठ मइया की पूजा के लिए भारी संख्या में लोग सोनभद्र से बिहार और झारखंड जाते हैं। लेकिन सोनभद्र से दोनों राज्यों को जाने के लिए रेलवे की ओर से कोई विशेष ट्रेन नहीं संचालित की है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को पलामू लिंक एक्सप्रेस में रिजर्वेशन (आरक्षण) नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा छठ पूजा के मद्देनजर चोपन से कोई भी स्पेशल ट्रेन न चलाए जाने से यात्रियों के साथ ही स्थानीय रेल कर्मियों में निराशा है। चोपन सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में बिहार और झारखंड के लोग रहते हैं। ऐसे में छठ पूजा जैसे अति महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर लोग अपने पैतृक स्थान पर जा कर पूजा करना ज्यादा उचित समझते हैं। वही पहले से पलामू लिंक एक्सप्रेस चलाई जा रही है, लेकिन इस पावन पर्व के भीड़ को देखते हुए दीपावली के बाद से यात्रियों को रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि चोपन से बिहार और झारखंड जाने वाले लोगों के लिये कम से कम सुबह में एक ट्रेन रेल प्रशासन को चलाना चाहिए। उधर चोपन रेलवे स्टेशन के प्रबंधक जेएन मिश्रा ने बताया कि छठ पूजा के लिए चोपन से कोई विशेष ट्रेन नहीं संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed