{"_id":"5bdf3ad4bdec2269612aceed","slug":"141541356244-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी मंदिर में 11 जोड़ों ने लिये फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी मंदिर में 11 जोड़ों ने लिये फेरे
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर (सोनभद्र)। मां शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर मे दिव्य अखंड ज्योति के छठवें वार्षिकोत्सव अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी श्लोकी प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में 11 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह व देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोनभद्र के व्यवसायी व प्रमुख समाजसेवी वृजभान अग्रवाल ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिकाओं ने बारात मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर सिर पर कलश दिखा बारात की अगुवानी की। इससे पूर्व सुबह 10 बजे से भजन कीर्तन तथा मां का शृृंगार पूजन के साथ सामूहिक विवाह का कार्यक्रम विधिविधान से शुरू हुआ। प्रधान पुजारी ने लड़कों को शेरवानी, शर्ट, पैंट, गमछा, सेेहरा, जूता तो कन्या को लहंगा चुनरी सहित मंगलसूत्र पायल, बिछिया व बर्तन सेट दिए गए। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल के केसी शर्मा, देशराज अग्रवाल, केबी मिश्रा, अजित तिवारी, एसके सिंह, इंद्रजीत राय, आदि ने कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया। इस अवसर पर दुद्धी की पूर्व विधायिका रूबी प्रसाद ने नव जोड़ों को कंबल प्रदान किया।