{"_id":"5bccc05bbdec2269871edde8","slug":"141540145243-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटकर आ रहा वृद्ध कुएं में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटकर आ रहा वृद्ध कुएं में गिरा, मौत
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हड़वरिया निवासी रामचंद्र यादव (60) पुत्र स्व. नान्हू यादव रविवार शाम करीब छह बजे कुएं में गिर गया। करीब 20 फीट कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। कुएं के पास चप्पल और घास देखकर ग्रामीणों ने शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन शाम सात बजे तक शव नहीं निकाला जा सका। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। रामचंद्र खेत में घास काटकर घर लौट रहा था।