{"_id":"5bccbeb4bdec2269b4444e95","slug":"141540144820-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासी बेरोजगार सम्मेलन की सफलता पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासी बेरोजगार सम्मेलन की सफलता पर हुई चर्चा
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की ओर से ओबरा बाजार के रामलीला मैदान में 25 अक्तूबर गुरुवार को आदिवासी बेरोजगार सम्मेलन का आयोजन होगा। इसको लेकर रविवार को हुई तैयारी बैठक में पदाधिकारियों को आयोजन के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि आदिवासियों के विकास में सहयोग देने के लिए हो रहे इस सम्मेलन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डा. जी संजीवा रेड्डी, इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यूपी के अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं संसद सदस्य राज बब्बर, संसद सदस्य डा. संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद शिरकत करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। रेणुकापार के लोगों को आवागमन की सुविधा, पक्की सड़कें व रेलवे क्रासिंग न होने से एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। बिजली, शुद्ध पेयजल, राशन कार्ड तक के लिए भी गरीब तरस रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर आदिवासी बेरोजगार सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस आदिवासी सम्मेलन में भारी संख्या में आदिवासी पहुंचकर अपनी मांगों के लिए गांधीवादी तरीके से इंटक के नेतृत्व में आंदोलन करेंगे। बैठक में शमीम अख्तर खां, हरिशंकर गौड़, मनोज गौड़, दूधनाथ खरवार, तोते सिंह खरवार, सूर्य नारायण सिंह, रामविलास दूबे, महिला अध्यक्ष इंटक अकमानी देवी, बसंती देवी, रामचंदर गौड़, रामदुलारे गौड़, कंपनी खरवार, हरेंद्र कुमार पांडेय, प्रभात कुमार पांडेय, महेशानंद, बृजेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन