{"_id":"5ba28d4f867a557eab5acca5","slug":"141537379663-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलरेतों का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलरेतों का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। भाजपा अनुसुचित मोर्चा की जिला कार्य समिति कि बैठक राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में बुधवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र शीतला आचार्य रहे। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरूआत की। इसमें संगठानात्मक चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों पर विचार किया गया।
मुख्य अतिथि शीतला आचार्य ने कहा कि भाजपा डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने में जुटी है। इसके तहत पार्टी दलित वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा ही दलितों की हितैषी है। पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास नारे के साथ काम कर रही है। जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि भाजपा दलितों के हित में अनेकों योजनाएं लाई है। पार्टी ने दलित और गरीब समाज के लिए जो कार्य किया है वह अब तक किसी भी सरकार ने नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलितों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी का सम्मान भाजपा में है। देश में पुन: नरेंद्र मोदी के अगुवाई में भाजपा की सरकार बनेगी। जिला प्रभारी, प्रदेश मंत्री विभवनाथ भारती ने कहा कि भाजपा के साथ दलित समाज है। इस मौके पर अनूप तिवारी, अभिषेक गुप्ता, जगरनाथ पासवान, कमलेश भारती, ठाकुर प्रसाद वैसवार, घनश्याम भारती, प्रदीप कनौजिया, राजेंद्र भारती, शिव प्रकाश सिंह, गोविंद राम, राजेश्वर, रमाशंकर कनौजिया, शैलेंद्र रावत, विजय कुमार, बालेश्वर पासवान, दुलारी देवी, विमला भारती मौजूद रहीं।