{"_id":"5b785b7842c79246633fcccb","slug":"141534614392-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेगा किसान संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेगा किसान संघ
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खलियारी। भारतीय किसान संघ की बैठक शनिवार को वैनी बाजार स्थित मां काली मंदिर परिसर में हुई। इसमें 22 अगस्त को जिला स्तरीय बैठक करने का निर्णय लिया गया। 22 व 23 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय हुआ।
मुख्य अतिथि संघ के जिला संरक्षक डॉ. सच्चिदानंद ने कहा कि नगवां ब्लॉक क्षेत्र में सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा से पूर्ण करने के लिए करही, देवरी बंधी को पोषित किये जाने की जरूरत है। क्षेत्र में बारिश आधारित खेती होती है। इस वर्ष मानक के अनुसार बारिश न होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने खलियारी से जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस संचालन की मांग की। उन्होंने हाल में ही क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद में हुई मनमानी की जांच कराने की मांग की। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखकर पूूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजनारायण गुप्ता ने किया। इस मौके पर विमलेश सिंह, महेंद्र जायसवाल, पारसनाथ मौर्य, सुरेश विश्वकर्मा, उमाशंकर पटेल, हनुमान साहनी, कृष्णराम दुबे, रामदुलारे विश्वकर्मा, बलिराम सिंह, इंद्रबहादुर, लाल बहादुर, अवधेश आदि रहे।