{"_id":"5aa2cdfe4f1c1bb0758b4801","slug":"141520619006-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिब्बा-बाल्टी लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिब्बा-बाल्टी लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। टैंकरों से पेयजलापूर्ति कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बहुअरा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को टैंकरों से अविलंब पेयजलापूर्ति कराने के लिए मांगपत्र सौंपा।
दोपहर करीब दो बजे राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहुअरा के औरहवा टोला के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली से कलेक्ट्रेट पहुंचे। पूर्व प्रधान रमाशंकर यादव ने कहा कि बस्ती में इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है, लेकिन पाइप छोटा होने के कारण पानी नहीं मिल रहा है। पानी लेने के लिए एक किमी दूर जाना पड़ रहा है। हैंडपंप का मरम्मत होने से पानी की समस्याएं दूर हो सकती हैं। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि ग्रामीणों के मांग करने के बाद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। कहा कि अविलंब हैंडपंप की मरम्मत कराने के साथ ही टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जाए, ताकि पानी की समस्याएं दूर हो सके। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों को पूर्ण करने में किसी प्रकार की हीलाहवाली की गई तो आने वाले दिनों में ग्रामीण वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। भानू प्रताप, श्रीराम, मोतीलाल, रामप्रवेश, राजेंद्र सुनील, शशि कुमार, संतोष मौर्य, सुनीता, मीरा, मंगलावती, कमलावती, गीता, मालती, शकुंतला, ओमप्रकाश शिवशंकर आदि मौजूद रहे।