{"_id":"5a85cfe94f1c1ba2268ba849","slug":"141518718953-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजलापूर्ति कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजलापूर्ति कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पेयजलापूर्ति कराने की मांग को लेकर गुरुवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सिंधोरा गांव के ग्रामीणों ने बढ़ौली-कुसाही पेयजल योजना के पानी टंकी के सामने प्रदर्शन किया। जल निगम के अधिकारियों के ऊपर पानी की आपूर्ति न करने का आरोप मढ़ा। जल निगम के एक्सईएन को पेयजलापूर्ति करने के लिए मांगपत्र सौंपा।
ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी शुरू होने से पहले हैंडपंपों ने पानी उगलना बंद कर दिया है। पानी लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। पूर्व में जल निगम को सर्वे करा कर बढ़ौली-कुसाही पेयजल योजना से ग्रामीणों को कनेक्शन दिलाने की मांग की गई थी। लेकिन संबंधित अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं चला। अभी भी पेयजल की समस्या जस की जस बनी हुई है। विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। उन्होेंने अपनी समस्याओं की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते पेयजल का इंतेजाम कराने की मांग की है। चेताया कि अविलंब पेयजलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में अशोक शर्मा, शिवकुमारी, लालती, संगीता, गीता, गुड्डी, मरचाई, वैजंती, सुकुवारी, सुनीता, मुन्नी आदि शामिल रहे।