{"_id":"597b75384f1c1ba1438b4615","slug":"141501263160-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राजकीय गोदाम रखा सौ कुंतल अनाज बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राजकीय गोदाम रखा सौ कुंतल अनाज बर्बाद
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिम्मेदारों की लापरवाही से राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एफसीआई राजकीय गोदाम में बारिश के पानी से लगभग सौ कुंतल गेहूं बर्बाद हो गया है। गोदाम के टीनशेड से पानी बोरियों पर टपक रहा है। वहीं विभाग के लोग एक दूसरे के सिर जिम्मेदारी डालकर खुद बचते हुए नजर आ रहे हैं। नगर में स्थित एफसीआई राजकीय गोदाम की क्षमता दो हजार मीट्रिक टन अनाज रखने की है। वर्तमान मेें गोदाम में करीब 600 एमटी गेहूं पड़ा हुआ है। एक अप्रैल 2017 से 15 जून 2017 तक किसानों से गेहूं क्रय करके रखा हुुआ है। पिछले कई दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश से गोदाम के कई टीनशेडों से पानी टपक रहा है, जिससे बोरियों एवं खुले मेें रखा करीब सौ कुंतल गेहूं बर्बाद हो गया है। गुरुवार की दोपहर बाद बारिश बंद होने पर एक कर्मचारी कुछ महिलाओं से बरसाती पानी निकलवाते दिखा। वहीं गोदाम के प्रभारी सत्यप्रकाश शुक्ला ने कहा कि गोदाम में कहीं-कहीं टपक रहा है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। कहा कि पानी से बारियों के अंदर से जो गेहूं फर्श पर गिरा है वहीं कुछ खराब हुआ है। कैरेट के ऊपर गेहूं की बोरियों को रखा गया है, ताकि फर्श पर गिर रहे पानी से नीचे बोरियों में भर कर रखे गए गेहूं को नुकसान न पहुंचे। उधर, एफसीआई के प्रभारी कौशल ने कहा कि गोदाम के कुछ टीनशेड टूट गए हैं। बारिश के पानी से गेहूं को बचाने के लिए वहां से अनाज को दूसरे सुरिक्षत स्थानों पर भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन