{"_id":"594bf6f54f1c1b191d8b45db","slug":"141498150645-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन को मजबूत बनाने की मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन को मजबूत बनाने की मिली जिम्मेदारी
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के सिंचाई डाक बंगले में गुरुवार को बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी लोक सभा चुुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति बनी। पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी मिली।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुड्डू राम भारती और लोक सभा प्रभारी पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों व जिनका नाम वोटरलिस्ट में नहीं होगा उनका शामिल किया जाएगा। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के पात्रों का नाम वोटरलिस्ट में शामिल करें। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बीसागर व पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से लगना होगा। इस मौके पर अविनाश शुक्ला, इंद्र देव सिंह, सोनू रावा, भगवान दास भारती, मुन्नर पटेल, देवी शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन