फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   14 cases settled on Sambhav Day

Sonebhadra News: संभव दिवस पर 14 मामलों का हुआ निस्तारण

Mon, 24 Jul 2023 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
14 cases settled on Sambhav Day
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद के साथ ही सभी नगर पंचायतों में सोमवार को संभव (जनसुनवाई) दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पानी, प्रकाश, बिजली, नाली, साफ-सफाई से संबंधित कुल 14 मामले आए। इनका प्रमुखता के आधार पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में चेयरमैन रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कार्यालय में चेयरमैन ने जनता की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का निर्देश दिया। उनके समक्ष सफाई, पथ प्रकाश एवं जन्म प्रमाण पत्र संबंधी कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए। इसका निस्तारण करते हुए दो दिन में निस्तारण आख्या प्रस्तुत करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इसी तरह से नगर पंचायत घोरावल में एक, चुर्क घुर्मा में एक, चोपन में चार, ओबरा, डाला बाजार में एक और अनपरा नगर पंचायत में एक-एक मामले आए। नगर पंचायत पिपरी और दुद्धी में एक भी मामले नहीं आए। सभी निकायों को मिलाकर कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। प्रभारी अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर निलेश लाल जलकल पर्यवेक्षक, रामबिलास गुप्ता प्रकाश प्रभारी, सुजीत कुमार सफाई नायक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed