फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एस पी

असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एस पी

Mon, 01 Apr 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एस पी
शक्तिनगर। सोमवार की सायं आगामी लोकसभा चुनाव एवं उर्जांचल की शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्रि पर लगने वाले परंपरागत पाक्षिक मेले के मद्देनजर आचार संहिता व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शक्तिनगर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।
विज्ञापन

बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने असामाजिक तत्वों व मादक पदार्थों के बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र की समस्याओं के बारें में जानकारी ली। एनसीएल परियोजना के असुरक्षित ओवी, सड़क सुरक्षा, सड़क पर वायु प़्रदूषण सहित मेले में स्वच्छता, पेयजल, आग से बचाव के लिए अग्निशमन दस्ता, शौचालय आदि ब्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में पीडब्लूडी मोड़ पर विगत दिनो जली सात दुकानों के पीड़ितों ने भी अपनी ब्यथा सुनाई। पुलिस अधिक्षक ने पीड़ित परिवार को यथा सम्भव सहयोग दिलवाने का आश्वासन देते हुए आदर्श आचार संहिता का सभी से पालन करने तथा मेले में शांति ब्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह व सीओ पिपरी ज्ञान प्रकाश राय उपस्थित रहे। थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बैठक का संचालन किया। बैठक में बीना पुलिस चौकी प्रभारी अभिनव वर्मा समेत सभी सब इंस्पेक्टर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed