फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छात्रों ने गैस का उष्मीय प्रसार कर प्रयोग को दर्शाया

छात्रों ने गैस का उष्मीय प्रसार कर प्रयोग को दर्शाया

Mon, 18 Feb 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने गैस का उष्मीय प्रसार कर प्रयोग को दर्शाया
अनपरा। डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा के प्रांगण में सोमवार को कक्षा एक से कक्षा सातवीं तक के छात्रों को विज्ञान में अभिरुचि पैदा करने के उद्देश्य से विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य ए के सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विज्ञान सप्ताह की प्रथम कड़ी में प्रार्थना स्थल पर विज्ञान तथा गणित विषय से संबंधित क्रिया कलापों का प्रदर्शन किया गया। कक्षा सात के छात्रों ने गैस का उष्मीय प्रसार से संबंधित प्रयोग को दर्शाया। इस प्रयोग का सफल निर्देशन सुनीता मिश्रा द्वारा किया गया। प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में सुनिधि झा, अदिति सिंह, कौस्तुभ, अनिकेत मुख्य रूप से शामिल रहे। गणित विषय में नंबर लैंड क्रिया कलाप के द्वारा सुगमता पूर्वक आड एवं इवन नंबर का ज्ञान कराया गया। जिसमें कक्षा प्रथम तथा कक्षा तृतीय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभाग करने वाले छात्र में प्रत्यूष झा, प्राण, सत्यम, रुचि, अक्षरा, अवनीश, परी, सगुन शामिल थे। निर्देशन रश्मि त्रिपाठी द्वारा किया गया। अन्त में विज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक आर के मिश्रा ने विज्ञान सप्ताह की रूपरेखा तथा उद्देश्य को प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में विज्ञान मानव जीवन के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि जीवन के लिए आँक्सीजन। उन्होंने दैनिक जीवन में घटित होने वाली क्रिया कलापों में विज्ञान को पढ़ने एवं सूक्ष्म निरीक्षण की आवश्यकता पर जोर देने की बात की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed