{"_id":"5b64a7ee4f1c1bb8538b6d06","slug":"131533323246-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत बनकर बरसी बारिश, सड़कों पर जलजमाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत बनकर बरसी बारिश, सड़कों पर जलजमाव
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में गुरुवार की रात मजे की बारिश आफत बनकर बरसी। इससे जहां जिले के कई हिस्से जलमग्र हो गए। जगह-जगह नहर की पटरियां, सड़कें काट दी गईं। वहीं जिला मुख्यालय (राबट्र्सगंज) पर सीजन की पहली अच्छी बारिश ने जल निकासी के सारे इंतजाम ध्वस्त कर दिए।
सिविल लाइन रोड, नई बस्ती, कबीला बस्ती, इंद्रपुरी कालोनी, संत जोसेफ स्कूल, विकास नगर, इलाहाबाद के सामने हाइवे की सर्विस लेन, सब्जी मंडी सभी जगह जल जमाव देखने को मिला। बढ़ौली चौक के पास चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल के घर में भी पानी घुस गया। सिविल लाइन रोड पर डेढ़ माह पूर्व सफाई के नाम खुले हाल में छोड़ी गई नाली अब तक बंद न किए जाने और मलबा जस का तस पड़े होने से आवागमन में परेशानी और हादसों का खतरा बना रहा। धर्मशाला चौक के समीप, दीन नगर मोहल्ले में जलजमाव होने से रहवासियों और राहगीरों को दिक्कतें हुई। नई बस्ती के अजय सोनकर, नंदू सोनकर, जितेंद्र सोनकर, वात खां समेत अन्य लोगों के घरों में बारिश व नाबदान का पानी घुस गया। गृहस्वामी खुद पानी निकालने में जुटे रहे। कोतवाली के आवासीय परिसर में जलजमाव होने से पुलिस कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई दारोगाओं के आवास में पानी घुस गया। राबट्र्सगंज से सटे सजौर, मझिगांव, बरकरा, जैत, बिच्छी, ममुआ, उरमौरा समेत अन्य गांवों में बाढ़ का नजारा दिखने को मिला। बाढ़ से ममुआ गांव निवासी हरिराम विश्वकर्मा, मोहन पासवान, रामकृपाल, बाबूलाल, गुलाब, रामप्रवेश के घर में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। वहीं जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में चारों तरफ पानी जमा होने से स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव में बीती रात बारिश के दौरान श्यामा देवी का मकान गिर गया। शुक्रवार को जानकारी होने पर कोतवाल मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।