{"_id":"5a720c454f1c1b89268b79b1","slug":"131517423685-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी को हराकर बलिया फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी को हराकर बलिया फाइनल में पहुंची
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के हाइडिल ग्राउंड पर बुधवार को अंतर्राज्यीय फुटबाल सोन कप प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 48वीं वाहिनी पीएसी एवं बलिया के बीच खेला गया। इसमें बलिया की टीम 4-3 से पीएसी को हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैन आफ दी मैच का खिताब बलिया के भरत को दिया गया।बलिया एवं पीएसी के बीच प्रतियोगिता शुरू होने से पहले कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजीत रावत एवं डॉ. एचपी सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया उसके बाद खेल शुरू हुई। दोनों टीमें लगातार एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर हमला करना जारी रखा। जिसमें पीएसी के हरी ने पहला गोल दागते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछडने के बाद बलिया के खिलाडिय़ों ने दूसरे हाफ में शानदार मूव का परिचय देते हुए पीएसी के गोल पोस्ट पर हमला करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीएसी के खिलाड़ी ने अपनी डी मे फाउल खेल दिया। परिणाम स्वरूप मिले पेनाल्टी का फायदा उठाते हुए बलिया ने स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। दूसरे हाफ का स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इसके बाद रेफरी अरशद ने पेनाल्टी शूट कराने का निर्णय लिया। पेनाल्टी शूट के दौरान बलिया के गोल कीपर भरत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल का बचाव करते हुए यह मैच 4-3 से जीत कर फाइनल में जगह बना लिया। भरत को अजीत रावत एवं संदीप सिंह चंदेले के हाथों मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सुरेश शुक्ला, आलोक सिंह,गंगा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन