फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   उठहु राम भंजन भव तापा, मेटहु कठिन जनक परितापा

उठहु राम भंजन भव तापा, मेटहु कठिन जनक परितापा

Thu, 28 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
उठहु राम भंजन भव तापा, मेटहु कठिन जनक परितापा
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब प्रांगण में बुधवार को रात्रि में श्रीराम कथा में प्रवचनकर्ताओं नेे सीता स्वयंवर का वृतांत सुनाया। वहीं गुरुवार को सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

जौनपुर से पधारे प्रकाश चंद्र विद्यार्थी ने कहा कि गुरु विश्वामित्र ने प्रभु श्रीराम से कहा उठहु राम भंजन भव तापा, मेटहु कठिन जनक परितापा। इसके बाद प्रभु श्रीराम ने गुरु की आज्ञा मिलते ही शिवजी के धनुष का भंजन किया और श्रीराम-सीता का विवाह संपन्न हुआ। वाराणसी से पधारे अच्युतानंद पाठक ने कहा कि सीता स्वयंवर में उपस्थित हजारों वीर राजा सीता जी का वरण करना चाहते थे, किंतु धनुष तोड़ने की बात तो दूर, धनुष को जगह से हिला भी नहीं सके। गोरखपुर से पधारे हेमंत त्रिपाठी ने संगीतमयी कथा में सीता स्वयंवर के बारे में विस्तार से बताया। उधर गुरुवार को प्रात: कालीन पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद व्यास पंडित सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में 111 भूदेवों के जरिए मानस की चौपाईयां पढ़ी गयी। यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर आचार्य संतोष धर दुबे, शिवकुमार शास्त्री, अनिल पांडेय, यशवंत पांडेय, यजमान किशोर केडिया, महामंत्री सुशील पाठक, संरक्षक रतन लाल गर्ग, अजय शुक्ला, अयोध्या दुबे, रामसकल चौबे, अजीत भंडारी, घनश्याम, विमलेश सिंह, शिशु तिवारी, संजय जायसवाल, रामविलास सोनी, मृत्युंजय, महेश, मन्नू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed