{"_id":"5a3954814f1c1b9e678c2b70","slug":"131513706625-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में सपाजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में सपाजनों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में मंगलवार को महिला थाना राबर्ट्र्सगंज तिराहे के समीप सपा कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। इस पर रोक नहीं लगने पर आने वाले दिनों में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
नगर अध्यक्ष विकास केशरी ने कहा कि भारत सरकार पेट्रो पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी कर जनता का शोषण करने का काम कर रही है। जबकि पड़ोसी देशों में कम दामों पर डीजल, पेट्रोल और एलपीजी जनता को मिल रही है। भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है। जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह राठौर और ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई बढ़ रही है। जिला सचिव ओम प्रकाश त्रिपाठी और महफूज आलम खां ने कहा कि भाजपा सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है। जब भाजपा विपक्ष में थी तो जनता से तमाम वादें किए। सत्ता में आने के बाद भाजपा के नेता अपने वादों को भूल गए। वक्ताओं ने कहा कि आागमी लोक सभा चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। राहुल सेठ, चंद्रबली पटेल, अंकित सिंह, विनीत पांडेय, सतीश अग्रहरि, विनय केशरी, बलराम सोनी, नवीन पांडेय, शिवम केशरी आदि मौजूद रहे।