फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लापरवाही: 44 गांवों के खतौनियों का नहीं हुआ अंश निर्धारण

लापरवाही: 44 गांवों के खतौनियों का नहीं हुआ अंश निर्धारण

Sat, 11 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही: 44 गांवों के खतौनियों का नहीं हुआ अंश निर्धारण
सोनभद्र। राबट्र्सगंज तहसील के 137 गांवों में से अब तक 93 गांवों के खाताधारकों के अंश का ही निर्धारण हुआ है। अभी 44 गांवों में अंश निर्धारण की कार्रवाई चल रही है। सदर एसडीएम विशाल यादव ने लेखपालों को 72 घंटे के भीतर खाताधारकों के अंश के निर्धारण का कार्य पूर्ण कर ऑनलाइन अपलोड कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बताते चले कि सूबे में वर्ष 2017 में सत्ता परिर्वतन होने के बाद योगी सरकार के निर्देश पर जिले के राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील में 1425 फसली खतौनी में खातेदारों के अंश एवं रकबा के निर्धारिण की कार्रवाई शुरू हुई। रोस्टर के अनुसार सदर तहसील में 141 गांवों के खतौनी में अंश निर्धारण की कार्रवाई की जानी थी, लेकिन चार गांव चकबंदी, सर्वे में होने के कारण 137 गांवों में ही अंश निर्धारण करने की कार्रवाई की जा रही है। रोस्टर के अनुसार खतौनी लेखन का कार्य करने के बाद खतौनी के पुनरीक्षण होता है। गांवों में भ्रमण कर लेखपाल लोगों से पूछताछ कर खाताधारकों के अंश एवं रकबा को निर्धारित प्रारूप में भरते हैं। तत्पश्चात प्रत्येक खातेदार का अंश, रकबा ऑनलाइन फिडिंग कराते है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी विशाल यादव ने बताया कि 93 गांवों के खतौनियों का अंश, रकबा निर्धारण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष गांवों के लेखपालों को तीन दिनों के भीतर अंश निर्धारण कर ऑनलाइन फिडिंग करवा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी देते हुए कहा कि 72 घंटे के भीतर जिन गांवों का अंश निर्धारण का कार्य पूर्ण नहीं होगा, वहां के लेखपाल को निलंबित करने कमी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लेखपाल स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed