फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सोनभद्र में भी युवती की कटी चोटी, दहशत

सोनभद्र में भी युवती की कटी चोटी, दहशत

Fri, 11 Aug 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र में भी युवती की कटी चोटी, दहशत
सोनभद्र (मधुपुर)। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की चोटी कट गई। चोटी कटने की जानकारी होते ही रीना (21) अचेत हो गई। उसे पीएचसी मधुपुर ले जाया गया। यहां घंटे भर प्राथमिक उपचार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे लोहरा गांव के नौडिहवा टोला निवासी संजय की पत्नी रीना घर के सदस्यों से बातचीत कर रही थी। उसी वक्त अचानक सिर पर हाथ रखी तो चोटी समेत एक मुट्टी बाल कट कर हाथ में आ गया। बाल को देखते ही विवाहिता अचेत होकर गिर पड़ी। घरवाले आनन-फानन में विवाहिता को पीएचसी मधुपुर ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। उपचार होने के काफी देर बाद उसे होश आया। रीना ने बताया कि उसको आभास हुआ कि कोई सिर का बाल काट रहा है। उसने सिर पर हाथ रखा तो चोटी समेत बाल उसके हाथ में आ गया। उधर हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। वहीं बाल कटने की सूचना पूरे क्षेत्र मेें जंगल में आग की तरह फैल गई। महिलाओं और युवतियों में दहशत का माहौल हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने कहा कि विवाहिता के बाल कैसे कटा इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed