फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   127 out of 159 complaints received in Gram Samadhan

Sonebhadra News: ग्राम समाधान दिवस में आईं 159 शिकायतों में 127 निस्तारित

Mon, 28 Aug 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
127 out of 159 complaints received in Gram Samadhan
सोनभद्र। जिले की 81 ग्राम पंचायतों में सोमवार को ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अबकी बरसात-शौचालय के साथ की थीम पर आयोजित समाधान दिवसों में 159 शिकायतें आईं। इसमें 127 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम समाधान दिवस में शौचालय के लाभार्थियों से बात कर शौचालय का कार्य शुरू कराए जाने और जिसका शौचालय छत स्तर और गमला लग गया है, उसे द्वितीय किस्त की धनराशि जारी करने की बात हुई। कुल 2953 शौचालय के सापेक्ष 773 शौचालय पर सोमवार को कार्य प्रारंभ हो गया है। 496 लाभार्थी का द्वितीय किस्त की डिमांड भेजने के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम समाधान दिवस का आयोजन शिकायत निस्तारण के साथ सभी विभागों की जिन योजनाएं पर कार्य हो रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश के तहत अगले सोमवार को किसी अन्य विभाग के अन्य योजनाओं के साथ ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कब्जे का मुद्दा छाया रहा
ग्राम पंचायत सचिवालय बेठिगांव निस्फ में आयोजित ग्राम पंचायत समाधान दिवस में सरकारी जमीन पर कब्जे का मुद्दा छाया रहा। जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायती पत्र को उप जिलाधिकारी सदर के पास प्रेषित किया गया। वहीं पंचायत भवन से बिरयान टोला तक सड़क का मुद्दा उठाया गया। इससे संबंधित पत्र बीडीओ को प्रेषित हुआ। इस तरह यहां आए आठ शिकायतों में छह मौके पर निस्तारित किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश गिरि, ग्राम प्रधान पति अनूप तिवारी, पंचायत सहायक शिल्पा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed