{"_id":"5c800ce7bdec2214367b635d","slug":"121551895783-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोन नदी में नहा रही बालिका गहरे पानी में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोन नदी में नहा रही बालिका गहरे पानी में समाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अम्बा टोला के बलियरी घाट पर सोन नदी में बुधवार को नहाते वक्त बुद्धिराजी (12) डूब गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची की खोजबीन में शुरू की। लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला।
दोपहर करीब 12 बजे अम्बा टोला निवासी नवाब की बेटी बुद्धिराजी कुछ बच्चों के साथ मवेशियों को पानी पिलाने के लिए नदी में गई थी। इस दौरान बच्चें नदी मेें छलांग लगाकर स्नान करने लगे। नहाते वक्त बुद्धिराज गहरे पानी में समा गई। यह देख नदी मेें स्नान कर रहे अन्य बच्चें भाग कर डूबने वाली बच्ची के घर पहुंच कर जानकारी दी। ग्रामीणों के सहयोग से नवाब ने बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीन सिंह बच्ची की तलाश करने में जुट गए। नावों से भी दूर-दराज तक बच्ची की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ओबरा सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गोताखोरों को बच्ची की खोजबीन करने के लिए बुलाया गया है।