{"_id":"5c017577bdec2241891ed567","slug":"121543599479-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनी जगदीश चन्द्र बोस की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनी जगदीश चन्द्र बोस की जयंती
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना कालोनी परिसर स्थित डॉ अम्बेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में जगदीश चन्द्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महावीर तिवारी ने जगदीश चन्द्र बोस के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक बताया।
उन्होंने पेड़-पौधों को जीवधारी होना सिद्ध किया तथा सूक्ष्म रेडियो तरंगों का आविष्कार करके वैज्ञानिक आविष्कार के क्षेत्र में भारत को विश्व में विशिष्ट पहचान दिलाया। भारत के भावी पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टि विकसित करने के उद्देश्य से उन्होंने बोस विज्ञान केन्द्र की स्थापना किया। इस अवसर पर रमन, रोहित, अनिल, शालिनी, अश्विनी पाण्डेय तथा शिफानाज ने भाषण तथा गीत प्रस्तुत किया ।अशोक कुमार सिंह, गिरीश नारायण शुक्ल तथा दिनेश कुमार पांडेय कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे।