फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बरसात से पुल के दोनों छोर की सड़क धंसी

बरसात से पुल के दोनों छोर की सड़क धंसी

Sun, 05 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बरसात से पुल के दोनों छोर की सड़क धंसी
चोपन । रेणुका पार महलपुर गांव के पास बिजुल नदी पर बने पुल के दोनों छोर की सड़क धंस जाने से आवागमन करने वालों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क धंसी है। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व ही बिजुल नदी पर बने पुल का ऐप्रोच मार्ग बनाया गया था लेकिन कार्य की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण वह एक बरसात भी झेल नहीं सकी और सड़क धंस गई। जब सड़क का निर्माण किया जा रहा तब मानक को लेकर ग्रामीणों ने आवाज भी बुलंद की थी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जगह-जगह कई स्थानों पर संड़क धस रही है जबकि अभी बरसात का मौसम बाकी है । ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कंपनी द्वारका सारे नियम कानून को ताक पर रख कार्य कराया गया है । जिसका नतीजा पहली बरसात में ही देखने को मिल गया। समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।आलम यह है कि चोपन से होकर भरहरी मध्यप्रदेश के बार्डर तक बने इस मार्ग पर अभी से ही गड्ढा दिखने लगा है। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार बर्मा के मुताबिक इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। इस प्रकरण की जांच तत्काल कराई जाएगी और सड़क पर हुए गड्ढों को पाट कर आवागमन बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed