फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   साथी से मारपीट से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज किया ठप

साथी से मारपीट से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज किया ठप

Sat, 16 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
साथी से मारपीट से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज किया ठप
सोनभद्र। जिला अस्पताल में गर्भवती खुशबु की मौत को लेकर हुए विवाद के बाद स्वास्थ्य कर्मी से मारपीट की घटना से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल किया। अस्पताल में ओपीडी बंद कर चार घंटे तक कामकाज ठप रहा। करीब दोपहर एक बजे एसडीएम शादाब असलम और सीओ विवेकानंद तिवारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10:30 बजे आपातकालीन कक्ष में खुशबु के ससुराल और मायके पक्ष के परिजन डॉक्टर पर जिंदा महिला को मृत घोषित कर पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, फार्मासिस्ट से उलझ गए। फार्मासिस्ट अजय सिंह के साथ हाथापाई कर उनकी टीशर्ट फाड़ दी। हंगामे की जानकारी मिलने पर अन्य डॉक्टर समेत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर सीएमएस के पास पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि जब तक साथियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ तब तक कामकाज ठप ही रहेगा। उधर, स्वास्थ्य कर्मियों के काम न करने से रोगी परेशान हो गए। कोन क्षेत्र के ससनई गांव निवासी पंकज बुखार से पीड़ित अपने आठ वर्षीय बेटे पवन, राबर्ट्र्सगंज निवासी रश्मि समेत कई मरीज निजी अस्पताल में जाने लगे। आमडीह निवासी सीमा, म्योरपुर निवासी दीपिका आदि भी डॉक्टर का इंतजार करती रहीं। स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने सीएमएस को मुकदमा दर्ज करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म कराया। इस दौरान डॉ. के कुमार, डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, फार्मासिस्ट परशुराम पांडेय, अमरावती, जेबाल, अमरावती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed