फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डग्गामार वाहन बन रहे हादसों की वजह

डग्गामार वाहन बन रहे हादसों की वजह

Tue, 01 May 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहन बन रहे हादसों की वजह
अनपरा (सोनभद्र)। जिले में डग्गामार वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन विभाग के डग्गामार वाहनों को व्यवस्थित करने की कोई ठोस योजना नहीं है। जिसके चलते इनकी अराजकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यातायात नियमों को ताक में रखकर सैकड़ों डग्गामार वाहन शासकीय राजस्व की लाखों की चपत लगा रहे है। सहायक संभागीय परिवहन विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद डग्गामार वाहनों के संचालन में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर नई बाजार के समीप दो माह पूर्व टैक्टर ट्राली के पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। दरअसल कृषि कार्य में उपयोग आने वाले ट्रैक्टर ट्राली का न केवल व्यवसायिक इश्तेमाल तो हो ही रहा, शादी व्याह में बरातियों को भी ढोने का काम किया जा रहा है। इसके पीछे रुपये की बचत करना है। हैरत की बात तो यह है कि परिवहन विभाग ही नहीं, पुलिस विभाग के लोगों के सामने ये डग्गामार वाहन यात्रियों को भूसे की तरह भरकर फर्राटा भरते है और कोई कार्रवाई नहीं होती। जिससे डग्गामार वाहन चालकों का हौसला बढ़ता जा रहा है और हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में तीन सवारी के नाम पर पंजीकृत आटो पर 10-12 सवारी की ढुलाई हो रही है। राबर्ट्सगंज मुख्यालय से घोरावल, करमा, पन्नूगंज, चुर्क व तेलगुड़वा तक आटो दौड़ रहे हैं। इससे न केवल सरकार को राजस्व की क्षति हो रही बल्कि यात्री जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने से संबंधित अधिकारी हाथ खींचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 सड़क हादसों में दो सौ की होती मौत
जिले में प्रतिवर्ष आठ सौ से अधिक सड़क हादसे होते है जिसमें करीब पांच सौ लोगों की मौत होती है। जानकारी की मानें तो 800 सड़क हादसों में तीन सौ सड़क हादसे डग्गामार वाहनों के कारण होते है जिसमें दो सौ लोग जान गंवा देते हैं।

डग्गामार वाहनों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों का उलंघन कर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती हो रही है। -ज्ञान प्रकाश राय, यातायात क्षेत्राधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed